महोबा: शहर कोतवाली में पीएम पर टिप्पणी मामले में सपा सांसद के खिलाफ केस, अभद्र बयान के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Mahoba, Mahoba | May 12, 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी के मामले में सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। बीजेपी नेताओं की तहरीर पर पुलिस ने सांसद और उनके अज्ञात समर्थकों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया। विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की थी।