टीकमगढ़: नादिया:सरकारी भवन में झोलाछाप का 'अस्पताल'! बिना डिग्री मरीजों का इलाज, स्वास्थ्य विभाग ने दिए जांच के आदेश
टीकमगढ़। जिले के नादिया गांव में सरकारी भवन में कथित रूप से एक झोलाछाप डॉक्टर वर्षों से क्लीनिक संचालित कर रहा है। आरोप है कि रोशन सिंह ठाकुर बिना वैध डिग्री और अनुमति के मरीजों का इलाज कर रहा है। यहां बुखार,खांसी,उल्टी-दस्त सहित अन्य बीमारियों का इलाज कर दवाइयां,इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि आखिर सरकारी भवन में क्लीनिक चल रहा है।