ग्वालियर गिर्द: पीएम आवास योजना के तहत मल्टी में आवास दिलाने के नाम पर हुई धोखाधड़ी, पीड़ित दंपति ने SP ऑफिस पहुंचकर की शिकायत
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनी मल्टी में आवास दिलाने के नाम पर दर्जन भर से अधिक लोगों के साथ 14 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, आवास रीसेल करने के नाम पर यह रकम ली गई और फरियादियों को कुछ निगम की फर्जी रसीदें भी दी गई,इस धोखाधड़ी का शिकार हुआ एक दंपत्ती आज एसपी ऑफिस जनसुनवाई में पहुंचा और पुलिस से मदद की गुहार लगाई।