कोडरमा: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में पर्यटन एवं खेल टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित
समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में पर्यटन एवं खेल टास्क फोर्स के कार्यों की समीक्षा बैठक मंगलवार को 1 बजे आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने नौका संचालन को सुव्यवस्थित करने हेतु नंबरिंग सिस्टम लागू करने तथा नौका चालकों द्वारा रजिस्टर संधारित करने का निर्देश दिया।