निघासन: बरसोला कला गांव में प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन के मामले में ग्राम प्रधान समेत 500 अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मामला
तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बरसोला कला गांव में सन 1988 में अब्दुल करीम ने न्यायालय में 49 परिवार के द्वारा उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करने का बाद दायर किया था। न्यायालय के आदेश पर बीते शुक्रवार को गांव में पहुंची प्रशासन की टीम के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया था। पुलिस ने पांच आरोपियों को नमजद करते हुए 500 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।