जिला कलेक्ट्रेट सतना के अधिकारी कर्मचारी भी श्रम दान करने पहुंचे।
चित्रकूट में मंदाकिनी नदी बाढ प्रभावित क्षेत्र में साफ सफाई कार्य में श्रम दान करने जिला प्रशासन कलेक्ट्रेट के अधिकारी कर्मचारी भी रविवार को पहुंचे हैं।इनमें जिला प्रशासन की टीम भरत घाट की रेत हटाकर साफसफाई तथा भरत घाट मार्ग पर लोगो द्वारा सड़क पर निकाल कर रखे हुए कीचड़ रेत को ट्रैक्टर ट्रालियों में भर रही हैं।इसी प्रकार जनपद पंचायत मझगवा की अधिकारियों और मैदानी कर्मचारियों की टीम नयागांव बाजार क्षेत्र में साफ सफाई और कीचड़ हटाने का कार्य कर रही है।इस दौरान नगर परिषद चित्रकूट और नगर निगम सतना की सफाई टीम भी चित्रकूट की गलियों और घाटों की सफाई कार्य में लगी हुई है।