स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल के निवास में घुसे युवक कांग्रेस कार्यकर्ता, इस्तीफे की मांग
लगातार बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सवालों से घिरे मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल के निवास पर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
युवक कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता स्वास्थ्य मंत्री के निवास पहुंचे और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार तथा स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की।
सतना जिले से युवक कांग्रेस नेता शैलेश तिवारी दर्जनों साथियों के साथ प्रदर्शन में शामिल रहे।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने युवक कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।