सिकंदराराऊ: भारतीय किसान यूनियन भानु का SE कार्यालय पर शनिवार को दिया जाने वाला धरना स्थगित, अब 6 जुलाई को होगा धरना
भाकियू भानु के राष्ट्रीय सचिव ठा.राम जादौन के द्वारा हाथरस जिलाध्यक्ष से अभद्रता को लेकर संगठन के द्वारा 4 जुलाई को SE कार्यालय पर धरने की चेतावनी दी थी। सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से वीडियो वायरल कर शनिवार 11 बजे से होने वाले धरना प्रदर्शन को स्थगित करने के साथ ही 6 जुलाई सोमवार को SE कार्यालय पर धरना देने की जानकारी दी गई है।