धमदाहा: सोहराब हत्याकांड में कथित दूसरी पत्नी समेत 8 लोगों पर केस दर्ज, जांच तेज
धमदाहा :- भवानीपुर थाना क्षेत्र के शेखपुरा निवासी सोहराब हत्याकांड में मृतक की पहली पत्नी बीबी फरीदा खातून के आवेदन पर पुलिस ने सोहराब के कथित दूसरी पत्नी भीखमा देवी सहित आठ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस संबंध में भवानीपुर थाना में कांड संख्या 102/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।