मुंगावली: मुंगावली में बस स्टैंड पर गूंजा साइबर सुरक्षा का संदेश, सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत लोगों को किया जागरूक
मुंगावली में पुलिस मुख्यालय भोपाल के "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत थाना मुंगावली पुलिस ने शुक्रवार को शाम लगभग चार बजे बस स्टैंड पर साइबर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों और आम नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और ओटीपी साझा न करने जैसी महत्वपूर्ण साइबर सुरक्षा जानकारियां दी गईं।