आगर: गांजे का परिवहन कर रहे 2 आरोपियों को आगर पुलिस ने किया गिरफ़्तार, ट्रक से 2 क्विंटल 90 किलोग्राम गांजा ज़ब्त
आगर कोतवाली पुलिस ने चैकिंग के दौरान बड़ोद रोड चौराहा से अवैध मादक पदार्थ गांजे का परिवहन करते हुए एक आयशर ट्रक को पकड़ा और जब ट्रक की तलाश की गई तो उसमें कुछ नहीं मिला इसके बाद पुलिस ने छानबीन की और आरोपियों द्वारा बना रखी केबिन को खुलवाया तो उसके अंदर से दो क्विंटल 90 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा निकला पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर किया है ।