आगर: नाग पंचमी पर्व के मौके पर आगर शहर स्थित नाग मंदिर में हुए धार्मिक अनुष्ठान, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
नाग पंचमी पर्व के अवसर पर आगर बैजनाथ रोड स्थित नाथ मंदिर पर दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही और बारी-बारी से दर्शन लाभ लिए इसके साथ ही प्रसिद्ध नाग मंदिर मालीखेड़ी में भी श्रद्धालुओ ने दर्शन किए । महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन किया मंदिर समिति से जुड़े लोगों द्वारा दोनों जगह पर भगवान का फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया।