लोहरदगा: जनता मिलन में लोगों ने रखीं अपनी समस्याएं, उपायुक्त ने विभागों को समाधान के लिए किया निर्देशित
लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित कर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे आमजनों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन उपायुक्त को सौंपे और उनके समाधान की मांग की।