रायपुर रानी: गांव बडोना कलां, गढ़ी, हरयोली में श्री गुरु रविदास जी की जयंती के उपलक्ष पर निकाली गई शोभायात्रा
रायपुर रानी खंड के गांव बडोना कलां, गढ़ी, हरयोली, मौली सहित अन्य गांव में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की जयंती के उपलक्ष पर आज शोभा यात्रा का आयोजन किया गया इस शोभायात्रा में बच्चों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शोभा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र गुरु रविदास जी के जयकारों से गूंज उठा।