रायपुर रानी: रायपुर रानी पुलिस थाना प्रभारी ने गांव के सरपंचों, पंचों, नंबरदारों, चौकीदारों से की गांव में ठीकरी पहरा लगाने की अपील
रायपुर रानी पुलिस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह के द्वारा वीरवार को रायपुर रानी पुलिस थाना के अंतर्गत आते गांव के सरपंचों, पंचों, नंबरदारों, चौकीदारों से गांव में ठीकरी पहरा लगाने की अपील की। इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह ने कहा की पुलिस के साथ-साथ आम जन के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्र में होने वाली चोरियों पर अंकुश लगाया जा सकता है। जिसमें सभी का सहयोग जरूरी है।