कटोरिया: देवासी गांव से कटोरिया पुलिस ने दो वारंटी को किया गिरफ्तार।
Katoria, Banka | Jun 8, 2026 देवासी गांव से कटोरिया पुलिस ने दो वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वारंटी जयमंत दर्वे एवं टेकलाल पासवान बताया गया है। दोनों वारंटी का सोमवार दोपहर करीब दो बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में मेडिकल टेस्ट कराया गया। जिसके बाद दोनों को बांका कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया।