लखीमपुर: लखीमपुर मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होंगी स्वास्थ्य सेवाएं, डीएम ने निरीक्षण कर कमियों को दूर करने के दिए सख्त निर्देश
लखीमपुर खीरी जिले के बहुप्रतीक्षित मेडिकल कॉलेज की हॉस्पिटल विंग को जल्द क्रियाशील बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह ने मेडिकल कॉलेज परिसर पहुंचकर हॉस्पिटल ब्लॉक-ए, बी और सी का निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्यों और अस्पताल संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।