कायमगंज: गांव बराबिकू निवासी विवाहिता ने सास से कहासुनी के बाद खाया जहरीला पदार्थ, हालत बिगड़ी, अस्पताल में कराया भर्ती
कायमगंज के गांव बराबिकू निवासी बृजेंद्र की पत्नी प्रतीक्षा का अपनी सास धन देवी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। तभी गुस्से में आकर विवाहिता प्रतीक्षा ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर विवाहिता को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। परिजनों ने जानकारी दी है।