बीकानेर: पति का पीछा करने पहुंची महिला से मारपीट, गंगाशहर थाने में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में पति का पीछा कर एक मकान तक पहुंची महिला के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। मुक्ताप्रसाद क्षेत्र निवासी पीड़िता ने अपने पति सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट के अनुसार 16 मई को महिला ने अपने पति को एक महिला के साथ कार में जाते देखा, जिस पर वह बेटी के साथ पीछा करते हुए अम्बे कॉलोनी स्थित