मुगलसराय: बबुरी कस्बा स्थित जल निगम की पानी की टंकी से पानी नहीं मिलने पर आक्रोशित कस्बा वासियों ने किया प्रदर्शन
चंदौली जनपद के बबुरी कस्बा स्थित जल निगम के पानी टंकी से पानी नहीं मिलने पर आक्रोशित कस्बा वासियों ने शनिवार दोपहर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि मात्र एक ऑपरेटर के भरोसे जल निगम की सप्लाई देखी जा रही है। बताया कि समय से पानी न मिलने के कारण हमें समस्याओं से गुजरना पड़ता है। हमने कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत की लेकिन समस्या का समाधान नहीं निकला।