मुगलसराय: सेमरा स्थित विद्यालय परिसर में खून से लथपथ युवक का शव मिला, ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र क सेमरा गांव स्थित उदित नारायण इंटर कॉलेज के संचालक का पुत्र शुक्रवार देर रात खून से लथपथ हालत में विद्यालय परिसर में पड़ा हुआ मिला। इसके बाद अफरा-तफरी का माहौल काम हो गया। परिजन उसको इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार सुबह पुलिस तथा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई।