मुगलसराय: नियमताबाद के समीप कुत्ते को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर गिरा बाइक सवार युवक, आई गंभीर चोटें
चंदौली जनपद अलीनगर थाना क्षेत्र के नियमताबाद समीप शनिवार दोपहर लगभग 3:00 बजे अनियंत्रित होकर बाइक सवार एक युवक गिर गया, जिससे गंभीर चोटे आई हैं। जानकारी के अनुसार चकिया निवासी दशरथ 35 वर्ष बाइक से जा रहा था, तभी अचानक सामने एक कुत्ता आ गया। जिसको बचाने के चक्कर में युवक गिर गया, घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।