बिंदकी: जरारा गांव में अज्ञात कारण से एक घर में लगी आग, गेहूं, चावल, कपड़ा, भूसा सहित हजारों रुपए की संपत्ति जली
फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र की जरारा गांव में गुरुवार की सुबह लगभग 10:00 बजे अचानक गुड्डी देवी पत्नी स्वर्गीय सुरेंद्र कुमार रैदास के घर में आग लग गई। जिसके चलते हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मिलकर आग को बुझाया तब तक घर में रखा गेहूं चावल कपड़ा भूसा और उपले सहित हजारों रुपए की संपत्ति जल गई। मामले की जानकारी क्षेत्रीय पुलिस तथा हल्का लेखपाल को दी गई।