इंदौर: लसुड़िया में नकली नोट के साथ पकड़ा गया आरोपी, अन्य जांच एजेंसियां कर रही हैं पूछताछ, दूसरे राज्यों से भी जुड़ा है लिंक
Indore, Indore | Jan 23, 2025 इंदौर की लसूड़िया पुलिस ने 500 रुपये के नकली नोट चलाने के मामले में आरोपी शुभम रजक को गिरफ्तार कर रिमांड पर ले लिया है। जिसमें आरोपी से पूछताछ के लिए आईबी के अधिकारी भी थाने पहुंचे और पूछताछ की। जिसमें इस मामले में आरोपी की दूसरे राज्यों से भी लिंक जुड़ी हुई है। इस संबंध में एक टीम वहां भी भेजी जाएगी, जिससे मामले में और नामों का खुलासा हो सकता है।