कोंडागांव: कोंडागांव जिला अस्पताल में आयोजित कैंसर जांच शिविर में 46 लोगों की स्क्रीनिंग, 5 मरीजों में कैंसर की हुई पुष्टि
जिला अस्पताल कोंडागांव में आज गुरुवार को निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर का उद्देश्य कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना, रोग की प्रारंभिक पहचान करना और समय पर उपचार संबंधी परामर्श उपलब्ध कराना था। शाम 7 बजे जारी विज्ञप्ति अनुसार रायपुर स्थित बाल्को मेडिकल सेंटर की 10 सदस्यीय