अंबाह: TIT अनिवार्यता खत्म करने को लेकर शिक्षकों ने अंबाह SDM कार्यालय में ज्ञापन सौंपा, सेवा गणना की भी मांग की
Ambah, Morena | Apr 11, 2026 अंबाह में आजाद अध्यापक संघ ने टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने और सेवा अवधि की गणना पहली नियुक्ति तिथि से करने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। संघ ने कहा कि नॉन-टीईटी शिक्षकों पर परीक्षा का दबाव एनसीटीई नियमों और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विपरीत है। इससे हजारों शिक्षक मानसिक तनाव में हैं, इसलिए आदेश निरस्त कर पेंशन सहित लाभ देने की मांग की गई।