शिवहर: जिला के विभिन्न पंचायत में शिविर के माध्यम से डीएम एसपी ने मतदाताओं को मतदान के प्रति किया जागरूक
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिलाधिकारी पंकज कुमार एसपी अनंत कुमार राय ने जिले के विभिन्न पंचायत में पहुंचकर शिविर के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया है. जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सभी मतदाताओं से अपील किया गया है कि आगामी 25 मई को सभी लोग अपने-अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर सबसे पहले मतदान करेंगे. एक भी मतदाता छूट न जाए इसका ध्यान रखे।