गोरखपुर: रिश्ते के मामा ने 9 माह की मासूम के साथ किया दुष्कर्म, घर से 500 मीटर दूर लहूलुहान हालत में मिली मासूम, आरोपी गिरफ्तार
गुलरिहा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,जब 9 माह की एक मासूम बच्ची अपने घर से करीब 500 मीटर दूर खेत के पास अचेत अवस्था में मिली।बच्ची के शरीर से खून निकल रहा था,जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने बच्ची को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा,जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।