महोबा में एसआईआर प्रक्रिया के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी गजल भारद्वाज ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के साथ विधान सभा मतदाता सूची का ड्राफ्ट साझा किया। जिले में संपर्क न होने पर 85352 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। एसआईआर के बाद जिले कि दोनों विधानसभाओं में कुल 6 लाख 1 हजार 6 सौ 7 मतदाता दर्ज है।