कोडरमा: पूर्णानगर पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर, बाल विवाह व आईटी एक्ट की जानकारी दी गई
कोडरमा के पूर्णानगर पंचायत भवन में बुधवार को 12 बजे 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने कहा कि जागरूक होकर ही लोग अपने अधिकार प्राप्त कर सकते हैं।