महोबा: सदर तहसील में किसानों ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किया प्रदर्शन और धरना
Mahoba, Mahoba | Jun 23, 2026 संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने भारत-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में काली पट्टी बांधकर सांकेतिक धरना दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि यह समझौता कृषि, डेयरी और पोल्ट्री क्षेत्र के लिए नुकसानदायक साबित होगा। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए डील निरस्त करने की मांग की। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन होगा।