सिमडेगा: वन विभाग सिमडेगा ने ₹22 लाख की अवैध केंदू पत्ती से लदा ट्रक किया ज़ब्त
वन विभाग सिमडेगा द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की सुबह 10:00 बजे बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 लाख रुपए की अनुमानित कीमत की अवैध केंदू पता लदा हुआ ट्रक को जप्त कर लिया। वन प्रमंडल पदाधिकारी शशांक शेखर सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई ।बताया गया कि चालक के पास किसी प्रकार की कोई भी ट्रांजिस्ट चालान नहीं मिला जिस पर यह कार्रवाई की गई है।