महोबा: महोबा की सीमा से सटे गुढ़ाखुर्द गांव में विद्युत करंट की चपेट में आई मासूम बच्ची, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Mahoba, Mahoba | May 12, 2026 छतरपुर जनपद के लौड़ी थाना क्षेत्र के गुढ़ाखुर्द गांव निवासी इदरीश खान कि 9 वर्षीय पुत्री रेशमा मंगलवार समय तकरीबन 7 बजे घर में इलेक्ट्रिक पंखे का तार लगाते समय विद्युत करंट कि चपेट में आकर झुलस गई और अचेत हो गई। जिसे परिवार के लोग गंभीर हालत में जिला अस्पताल महोबा लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर द्वारा बच्ची का इलाज किया जा रहा है।