खेकड़ा: शाहदरा दिल्ली से चोरी की गई बाइक और 1 अवैध चाकू के साथ कासिमपुर खेड़ी निवासी आरोपी को खेकड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Khekada, Bagpat | Jun 30, 2026 मीडिया सेल बागपत ने मंगलवार शाम करीब 4:45 बजे बताया कि थाना खेकड़ा पुलिस में चेकिंग के दौरान बादल पुत्र जगरोशन निवासी कासिमपुर खेड़ी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से दिल्ली शाहदरा से चोरी की गई एक हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक व एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। आरोपी के विरुद्ध चोरी व आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।