मटिहानी: रामदीरी-3 में राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत मानव रहित ड्रोन से हुआ कीटनाशक का छिड़काव, कम लागत में बेहतर फसल
मटिहानी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामदीरी पंचायत-03 के किसानो ने गेहूं एवं मक्के के खेत पर कीटनाशी का छिड़काव किया. मौके पर किसान गोपाल सिंह ने बताया कि हमको मेरे छोटे भाई जो अररिया जिला में कृषि समन्वयक है उनके द्वारा ड्रोन से छिड़काव करने के लिए प्रेरित किया गया. ड्रोन से कीटनाशक व उर्वरक छिड़काव करने से कम लागत में बेहतर फसल होता है.