देसूरी: देसूरी में तीन घंटे की जोरदार बरसात से 92 एमएम बारिश दर्ज, सूखी नदियां बहने लगीं, बांधों में जलस्तर बढ़ा
Desuri, Pali | Jul 13, 2025 देसूरी उपखंड क्षेत्र मे रविवार दोपहर दो बजे के बाद अचानक काले बादल छा गए। इसके बाद बादलों की गड़गड़ाहट के साथ तेज़ बारिश शुरू हो गई जो शाम पांच बजे तक जारी रही।जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता रोहित चौधरी के अनुसार रविवार शाम 5 बजे तक तेज़ बारिश के कारण शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया।करीब तीन घंटे मे 92 एमएम बारिश दर्ज हुई।बांधो मे जलस्तर की बढ़ोतरी हुई है।