महुली थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर की रहने वाली सविता नाम की महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर सोमवार की दोपहर 12:00 बजे बताया कि उसका भाई वीरेंद्र कुमार प्रजापति पुत्र शंभू नाथ जो 03 तारीख को लुधियाना से आ रहा था। अचानक गायब हो गया। वहीं महिला सविता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर सौंपा पत्र भाई के खोजबीन की मांग की।