बांसवाड़ा: नगर परिषद में विवाद और हंगामे के बीच बांसवाड़ा दशहरा मेले का पारा चढ़ा, वंदे मातरम एम्यूजमेंट को 71.11 लाख में मिला ठेका
बांसवाड़ा नगर परिषद द्वारा आयोजित होने वाले प्रसिद्ध दशहरा मेले की टेंडर प्रक्रिया भारी हंगामे और ड्रामे के बाद बुधवार दोपहर पूरी हो गई। तमाम विरोध के बीच सूरत की 'वंदे मातरम एम्यूजमेंट' फर्म ने 71.11 लाख रुपये की उच्चतम बोली लगाकर मेले का ठेका अपने नाम कर लिया।टेंडर प्रक्रिया के दौरान कुल 9 फर्मों में से 6 के आवेदन निरस्त कर दिए गए।