कालपी: नवागन्तुक सीओ राजेश कमल ने कालपी कोतवाली का किया निरीक्षण, अमृत सरोवर की सुंदरता की सराहना की
Kalpi, Jalaun | Jun 22, 2026 कालपी में नवागन्तुक सीओ राजेश कमल ने सोमवार सुबह 11:30 बजे कालपी कोतवाली का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी और वरिष्ठ उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह के साथ थाना परिसर व अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। अमृत सरोवर तालाब की सराहना की है।