कोंडागांव: उप जेल नारायणपुर में विधिक सहायता हेल्प डेस्क की शुरुआत
बंदियों के परिजनों को कानूनी जानकारी और प्रक्रियात्मक सहायता देने हेतु उप जेल नारायणपुर के मुलाकाती क्षेत्र में “विधिक सहायता हेल्प डेस्क” स्थापित किया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के मार्गदर्शन में शुरू इस हेल्प डेस्क पर मुलाकात प्रक्रिया, जमानत, अपील, आवश्यक दस्तावेज एवं निःशुल्क विधिक सहायता संबंधी जानकारी दी जाएगी। यहां पैनल अधिवक्ता और प