सदर: दशमी रामलीला मैदान में नगर निगम का चला बुलडोजर, प्रभावित परिवारों ने निष्पक्ष जांच और समान कार्रवाई की उठाई मांग
भेलूपुर थाना क्षेत्र के खोजवां स्थित सरायनंदन दशमी रामलीला मैदान में गुरुवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने सरकारी भूमि पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाने का अभियान चलाया। हालांकि कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध जताते हुए नगर निगम पर चयनात्मक कार्रवाई का आरोप लगाया।