🚨 सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला।
समस्तीपुर–सहरसा पैसेंजर डेमू ट्रेन के इंजन में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही रेलवे कर्मियों, स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग ने तत्काल मोर्चा संभाला। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और भीड़ को नियंत्रित कर राहत कार्य तेज़ी से चलाया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री की जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों की जांच रेलवे अधिकारी कर रहे हैं।
#Saharsa #SimriBakhtiyarpur #RailwayNews #TrainFire #BiharNews #IndianRailways #Police #FireBrigade #BreakingNews #NavBihar24
Araria, Araria | Aug 4, 2026