सूने मकान से 10 तोला सोना और 2 लाख रुपए चोरी : जालोर के नए बस स्टैंड क्षेत्र की रैन बसेरा वाली गली में शनिवार रात चोरों ने सूने मकान के ताले तोड़कर करीब 10 तोला सोने के जेवरात और 2 लाख रुपए नकद चुरा लिए। मकान मालिक राजकुमार माली शनिवार शाम करीब 5 बजे मकान बंद कर बालोतरा गए थे, रविवार रात 8 बजे लौटे तो ताले टूटे मिले। घर में घुसने पर सामान बिखरा मिला और तिजोरी-अलमारी के ताले टूटे हुए थे, नकदी स्कूल स्टाफ की सैलरी के लिए रखी थी। मकान में लगे CCTV कैमरे वारदात के समय बंद थे, जिससे चोरों की गतिविधियां रिकॉर्ड नहीं हो सकीं। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आसपास के CCTV फुटेज खंगालते हुए चोरों की तलाश शुरू की।
Jalor, Jalor | Aug 10, 2026