लखनपुर: नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री दिनेश साहू ने प्रधानमंत्री आवास 2.0 के तहत स्वीकृत 52 आवास योजना को प्रदान किया अनुज्ञा पत्र
लखनपुर नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में नगर अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू के अथक प्रयास से लगातार विकास कार्य किया जा रहे हैं वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अधिक से अधिक नगर वासियों को लाभ दिलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास 2.0 लखनपुर नगर के विभिन्न वार्डों के 52 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान किया गया है।