कैलारस: अवैध गिट्टी परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार
मुरैना में अवैध गिट्टी परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार मुरैना जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चिन्नौनी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गिट्टी परिवहन कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 60 लाख रुपये कीमत के तीन डम्पर जब्त किए हैं, जिनमें अवैध रूप से गिट्टी भरी हुई थी।