बहराइच: डीहा पहुंचे भारत सरकार के प्रतिनिधि मंडल ने अशोका डीहा पाइप पेयजल परियोजना का किया निरीक्षण, लाभार्थियों से किया संवाद
जनपद पहुंचे भारत सरकार प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने मंगलवार को थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत चित्तौरा ब्लॉक के डीहा पहुंचकर अशोका डीहा पाइप पेयजल परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिशासी अभियंता जल निगम कमला शंकर ने बताया कि परियोजना के माध्यम से लगभग 1000 घरों को जलपुर की जा रही है। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया।