बहराइच: मंझरा में मगरमच्छ के हमले में घायल किशोर की हुई मौत, पुलिस करा रही शव का पोस्टमार्टम
कोतवाली मुर्तिहा के ग्राम पंचायत मंझरा के मजरा लढ़ैतापुरवा निवासी लवकुश निषाद पुत्र बहाऊ सोमवार शाम को सरयू नदी में लवकुश को मगरमच्छ नदी में खींच ले गया। तट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाते हुए लाठी मारना शुरू किया। जिस पर मगरमच्छ किशोर को छोड़कर चला गया। इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जाच में जुट गई है।