बहराइच: बहराइच एफटीसी द्वितीय कोर्ट ने हत्या मामले के 2 आरोपियों को दिया दोषी करार, सुनाई सश्रम आजीवन कारावास की सजा
बहराइच जिला एवं सत्र न्यायालय स्थित एफटीसी द्वितीय कोर्ट ने हत्या मामले के दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए मंगलवार को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। एडीजीसी क्रिमिनल सुनील कुमार जायसवाल ने मंगलवार को बताया कि घटना 18.9.2010 की है जब आरोपियों द्वारा वादनी मुकदमा के पति कि हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था और उसे दुर्घटना बताया गया था।