बहराइच: धन्नी गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को मारी ठोकर, बाइक सवार युवक की हुई मौत,शव का करवाया गया पोस्टमार्टम
जनपद श्रावस्ती के थाना हरदत्त नगर गिंरट अंतर्गत छेदा गांव निवासी ज़ुबैर 28 वर्ष पुत्र जाबिर बाइक से नवाबगंज बाजार से अपने गांव जा रहा था। रास्ते में नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धन्नी गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार ज़ुबैर रात में गम्भीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जाच जारी।