बहराइच: मल्हीपुर रोड से थाना दरगाह पुलिस ने बलात्कार के मुकदमे में फरार चल रहे 15000 के इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना दरगाह पुलिस ने मल्हीपुर रोड से मंगलवार को बलात्कार के मुकदमे में 2022 से फरार चल रहे 15000 के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा ने मंगलवार को बताया कि अभियुक्त का पूर्व का भी आपराधिक इतिहास है और वह जनपद बाराबंकी का निवासी है। जो विगत 2022 से फरार चल रहा था जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया गया है।